Spread the love

हमीरपुर | जिले के थाना जरीया क्षेत्र के अंतर्गत करियारी मैन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 02.11.2026 की शाम करीब 6:30 बजे, कुलदीप के भाई संदीप (पुत्र स्वर्गीय लाखन) और चाचा का लड़का रोहित (पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम पुरैनी) मोटर साइकिल से गोहांड से अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही वे करियारी मैन रोड पर देशी शराब के ठेके के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप और रोहित मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े, जिससे संदीप के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रोहित के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों/पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला पहुंचाया। रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले उरई मेडिकल कॉलेज और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस से न्याय की गुहार:
प्रार्थी कुलदीप ने थाना जरीया के थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि घटना के समय वह मजदूरी के सिलसिले में दिल्ली में बाहर था। उसने यह भी उल्लेख किया है कि करियारी मैन रोड पर स्थित देशी शराब के ठेके के पास सीसीटीवी कैमरे और परसट की दुकानें खुली हुई हैं, जिनकी जांच करने से अज्ञात वाहन का सुराग मिल सकता है। प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed