राठ (हमीरपुर)। आज एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगा का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से प्रसव वार्ड में शिशुओं को संक्रमण से बचाव के लिए साफ सफाई व सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखने की सलाह दी।
एसडीएम चितत्रा निर्वाल ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहाँ दवा स्टॉक, स्टाफ उपस्थित व ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या का रजिस्टर चेक करने के बाद सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्रों को देखा। उन्होंने स्टाफ से मरीज को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके साथ शालीनता भरा व्यवहार करने को कहा। वहीं एसडीएम ने प्रसव कक्ष में जाकर प्रसुताओं से हाल-चाल जान स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ0 एमपी सिंह से शिशुओं को संक्रमण से बचाने हेतु कक्षों में साफ सफाई सहित सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखने की सलाह दी।