Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नगर के रामलीला मेला और कस्बा में प्रभु श्री राम की भव्य बारात के आयोजन को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक कर सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिये।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा द्वारा श्री राम की बड़ी बारात के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहें तथा बड़ी बारात के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता बरतें। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राठ चित्रा निर्वाल, क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह, राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल मौलूद रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed