राठ (हमीरपुर)। नगर के पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक ने अनोखी पहल करते हुये अपनी पुत्री के जन्मदिन पर उन्होंने विभिन्न गांवों में स्थित गौ शालाओं में पशु आहार की 25– 25 किलो की लगभग दो दर्जन बोरियों को वितरित कराया। इस अनूठी पहल की लोग जमकर प्रसंसा कर रहे हैं।
बताते चलें कि ग्राम बरदा निवासी डॉ रूपेन्द्र राजपूत नगर के पशु चिकित्सालय में एम0वी0यू0 प्रभारी के पद पर तैनात है। आज उनकी पुत्री अनवी राजपूत के आठवें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने चिकित्सालय पहुँच अपने स्टाफ के साथ केक कटवाया और अपने साथ लेकर पहुंचे पशु आहार की लगभग दो दर्जन बोरियों को क्षेत्र की विभिन्न गौ शालाओं तक पहुंचाया। उनके इस अनूठे कार्य की लोग जमकर प्रसंसा कर रहे हैं।