Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कस्बा के रामलीला मेला के दौरान शुक्रवार को नगर में श्रीराम जी की भव्य बारात निकाली जायेगी। इस बारात में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे हजारों की संख्या में दर्शक सड़क पर जमा होते है। बारात की व्यवस्था को लेकर आज नगर में स्थानीय प्रशासन ने बारात मार्ग का निरीक्षण किया और साफ-सफाई सहित अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।
मालूम हो नगर का ऐतिहासिक रामलीला मेला प्रभु श्री राम की बड़ी बरात के साथ पूर्ण रुप से शुरु हो जाता है। गुरुवार की रात्रि रामलीला मंच पर धनुष भंग और परशुराम संवाद की लीला सम्पन्न होगी इसके बाद शुक्रवार को नगर में भव्य बड़ी बरात निकाली जायेगी। इस बारात को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र सहित सम्पूर्ण कस्बा के लोग मार्ग में एकत्र होते है और सड़क के दोनों तरफ दर्शकों की बड़ी भीड़ होती है। श्रीराम जी की बड़ी बारात को लेकर आज उपजिलाधिकारी चित्रा निर्वाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने बारात मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। एसडीएम ने साफ-सफाई व अतिक्रमण हटाने को कहा साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल एवं रामलीला कमेटी के लोग साथ मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed