Spread the love

हमीरपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोहाण्ड के तत्वावधान में सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता राजपूत और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और बैच अलंकरण से हुई। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक बालेंद्र कुमार, मंगलदास, गुलजारीलाल, बीरबल और अशोक सोनी को स्मृति चिन्ह, शाल, गीता एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश राजपूत ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले शिक्षक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही उपस्थित शिक्षकों को नई दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक मंत्री असलम इकराम ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संचालन मुन्नालाल ने किया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *