Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के अंतर्गत ग्राम पंचायत महेरा में ‘विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G)’ के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों व मनरेगा श्रमिकों की मौजूदगी में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल रोक बांध (मेड़बंदी/चेक डैम) के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई और गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया गया
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदारों की मौजूदगी में श्रमिकों को कार्यस्थल पर रोजगार उपलब्ध कराया गया जल रोक बांध बनने से क्षेत्र में बारिश के पानी का संचयन होगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार आने के साथ-साथ आसपास के खेतों को सिंचाई में मदद मिलेगी उपस्थित लोगों ने बताया कि इस पहल से एक ओर जहां ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य से गांव की खेती और पर्यावरण को मजबूती मिलेगी कार्यस्थल पर श्रमिकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्य में भाग लिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *