Spread the love

हमीरपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी के संस्थापक, धरती पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों तथा समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के हक एवं सम्मान की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया। उनके सिद्धांत सदैव समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रदेश सचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ ओम प्रकाश सोनकर वारसी और समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव मोहम्मद जुनैद ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरनारायण निषाद, विधानसभा अध्यक्ष अरुण यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष लाला प्रधान, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव राजेश श्रीवास, सपा जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन रामकिशोर श्रीवास, युगांक मिश्रा, नईम खान, माया वाल्मीकि, वर्षा नामदेव, राघवेन्द्र यादव लकी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रिजवान खान, अभिषेक यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव बीटू यादव, सभासद सुभान कुरैशी, व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष विवेक यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलीम मोहम्मद, छात्र सभा के जिला महासचिव वैभव द्विवेदी सहित साहिल, सलीम मंसूरी, मिथुन श्रीवास, शिवम परिहार, मैयाराम श्रीवास, अजय प्रताप सिंह परिहार, भूपेश वर्मा और रवि यादव एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *