Spread the love

सरीला (हमीरपुर)। राठ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सरीला और गोहांड में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पुनर्गठन पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दोनों नगर पंचायतों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरीला और गोहांड में शुरू की गई ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनके माध्यम से नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सरीला विकास कुमार यादव, नगर पंचायत सरीला के अध्यक्ष पवन कुमार अनुरागी, नगर पंचायत गोहांड की अध्यक्ष अनीता राजपूत, लिपिक राघवेन्द्र यादव, गंगा प्रसाद यादव सहित विभिन्न वार्डों के सभासद और नगरवासी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *