Spread the love

हमीरपुर | जनपद में सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के छिबौली गांव के पास सरीला में तैनात सब रजिस्ट्रार ने अपनी तेज रफ्तार कार से ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी थी। हुए हादसे में ई रिक्शा से सड़क पर गिरे 63 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को सब रजिस्ट्रार की तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला था। हुए हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मृतक वृद्ध व्यक्ति के पुत्र ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर टक्कर मारने वाले कार चला रहे सब रजिस्ट्रार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है जलालपुर थाना क्षेत्र के रिरूवा बुजुर्ग गांव के निवासी भगवत प्रसाद गुप्ता ने जरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 63 और फिर पिता रामबाबू गुप्ता 5 अक्टूबर वर्ष 2026 की दोपहर को ई रिक्शा में सवार होकर कस्बा राठ से वापस अपने गांव रिरुआ बुजुर्ग जा रहे थे। तभी रास्ते में जरिया थाना क्षेत्र के छिबौली गांव के पास सरीला तहसील में तैनात सब रजिस्ट्रार सुशील कुमार गुप्ता ने लापरवाही और तेज गति से कार को चलाते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे हुए हादसे में ई रिक्शा में बैठे उसके पिता रामबाबू गुप्ता सड़क पर गिर गए तथा सुशील कुमार गुप्ता की कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। जिससे उसके पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया कि हुए हादसे में ई रिक्शा चालक अजीत सिंह और यात्री भानसिंह भी मामूली घायल हो गए हैं। बताया कि उसने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर टक्कर मारने वाले कार चालक सुशील कुमार गुप्ता सब रजिस्ट्रार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *