Spread the love

राठ (हमीरपुर)। विकास खण्ड गोहाण्ड के सभागार हाॅल में आज बुधवार को सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत विशाल रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे ने कहा कि नारी शक्ति की भूमिका समाज के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं शिक्षिकाएं घर-घर तक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश पहुंचाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों को जनभागीदारी एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गोहाण्ड विनोद कुमार पांडेय, एआरपी सौरभ त्रिपाठी, सुपरवाइजर प्रियंका एवं सुशीला सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां तथा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशाल रंगोली के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना की।
अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सेवा संकल्प सप्ताह के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *