Spread the love

मुस्करा, हमीरपुर। कस्बा मुस्करा के 6 थोक निवासी रामप्रकाश कुशवाहा पुत्र स्व. फूल सिंह कुशवाहा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर लकड़ी के विवाद में 15-20 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, चदौरा रोड स्थित उसके एक एकड़ खेत में खड़ी लकड़ी को उसने चदौरा डेरा निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को बेचने का सौदा किया था। इसके एवज में उसने पांच हजार रुपये बयाना भी लिया था। आरोप है कि पप्पू यादव ने करीब तीन ट्रॉली लकड़ी कटवा ली। इसी दौरान परिवार के हरिश्चंद्र पुत्र श्यामसुंदर कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने लकड़ी को अपना बताते हुए विरोध किया। विवाद के बाद रामप्रकाश ने लकड़ी बेचने से मना कर दिया और पप्पू यादव को पांच हजार रुपये वापस कर दिए।
पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पहले खेत पर पहुंचने पर लकड़ी गायब मिली। जानकारी करने पर पता चला कि नीले रंग के ट्रैक्टर से लकड़ी ले जाई गई है। लकड़ी का सौदा कराने वाले चदौरा डेरा निवासी जसपाल यादव से पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर बताया कि लकड़ी ठेकेदार भर ले गया है और पप्पू यादव से बात हो चुकी है, रुपये ले लेना।
रामप्रकाश के अनुसार, वह अपने भाई ओमप्रकाश के साथ रुपये मांगने पप्पू यादव के डेरा पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने अभद्रता करते हुए कहा कि यहां आने की हिम्मत कैसे हुई और इसके बाद करीब 15-20 लोगों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया मुझे वह मेरे भाई ओमप्रकाश को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना का एक वीडियो भी बनवाया गया, जिसमें घटना को दूसरी तरह दिखाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित ने बताया कि किसी तरह हाथ-पैर जोड़कर वहां से जान बचाकर वापस आया। उसने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *