मुस्करा हमीरपुर। कस्बे में नहर किनारे बसे डेरा में सोमवार शाम खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी राजकुमारी ने परिवार के ही दो लोगों पर सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुस्करा निवासी राजबहादुर लंगड़ी की पत्नी के अनुसार, उनके पति ने खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर बुलाया था। शाम करीब चार से पांच बजे के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर अर्जुन पुत्र जमुना दास (55) और जगत पुत्र मुन्ना (50) से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए राजबहादुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सिर पर सब्बल से प्रहार किए जाने से वह मौके पर ही दम तोड़ दिया स्वजन के मुताबिक, हमले के बाद दोनों आरोपित मौके से भाग निकले। । मृतक और आरोपितों के आपस में एक ही परिवार के होने की बात बताई जा रही है स्वजन का आरोप है कि आरोपित शराब के नशे में थे और विवाद के दौरान उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।