हमीरपुर | बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक युवक ने रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक के पिता ने बिवांर थाना आकर घटना की लिखित सूचना दी। उमरी गांव निवासी दिनेश (22)पुत्र कामता ने अपने जानवर बाडा के छप्पर की कड़ी से अंगौछा बांधकर गले मे फंदा लगा लिया ,जिसकी मौत हो गई।मृतक के पिता ने बताया कि दिनेश उसका छोटा पुत्र है।बताया रविवार की सुबह वह मसूर की मड़ाई कराने खेत गया हुआ था और पत्नी भी वहीं थी।बताया सुबह लगभग ग्यारह बजे उसकी पत्नी रूपरानी जब घर खाना लेने आई और खाना खाने के लिए पुत्र को बुलाने जानवर बाड़ा पहुंची तो उसे फंदे से लटका पाया ,जिसने पति को सूचना दी।मृतक के बड़े भाई अवधेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर गया हुआ था ,उसे दोपहर में घटना की सूचना मिली थी।बताया कि उसका भी दिनेश बीते शुक्रवार को ही राजस्थान से लौटा था ,जहां वह क्रेशर में काम करता था।बताया शनिवार की शाम दिनेश ने दोस्तों के साथ पार्टी की थी ,सुबह बता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली।बताया दिनेश का फोन अभी तक नहीं मिला है ,जिससे जानकारी मिल सके कि घटना से पहले उसकी किससे बयात हुई थी।बताया गया मृतक अविवाहित था और पिता के नाम 8 बीघे कृषि भूमि है ,दोनों पुत्र मजदूरी करते थे।हलका इंचार्ज एसआई अंकित बैसला ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।बताया ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली है कि मृतक शराब पीने का आदी था।
