Spread the love

हमीरपुर | सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के खडेहेजार गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या और अध्यापकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की प्रधानाचार्य वरुणा और कोई अध्यापक कभी भी समय पर स्कूल नहीं आते जिसके कारण बच्चों को गेट पर ही काफी देर तक इन्तजार करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापकों के देरी से आने के कारण बच्चे स्कूल की बाउंड्री फांदकर अंदर जाते हैं , ऐसे में कोई बच्चा गिरकर चोटिल भी हो सकता है।स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने मिड डे मील में अक्सर कीड़े निकलने का भी आरोप लगाया है और उनसे कमरों की सफाई करवाना , बिछौने बिछवाना-सिमटवाना आदि काम करवाने के भी आरोप लगाए हैं गांव के इंद्रपाल प्रजापति ने बताया बीते बुधवार के दिन स्कूल के गेट के बाहर लगभग एक घंटे से बच्चे ताला खुलने का इन्तजार कर रहे थे, जिसका उसने वीडियो बनाया, इससे नाराज होकर स्कूल की प्रधानाचार्य ने उसके भतीजे अंकित और अन्य बच्चों को स्टील की स्केल से पीटा स्कूली बच्चों विकास, अंकित , अंश आदि ने बताया कि माध्यान्न भोजन में अक्सर कीड़े निकलते हैं और उन्हें दिए जाने वाले दूध में पानी मिलाकर दिया जाता है।बच्चों ने आरोप लगाए कि उनसे स्कूल के बिछौने सिमटवाए जाते हैं और अन्य काम भी करवाए जाते हैं स्कूल की प्रधानाचार्या वरुणा ने बताया कि वह सुमेरपुर से आतीं हैं और रास्ता भी बहुत खराब है ,इसलिए कभी-कभार देरी हो जाती है। बताया कि एक अध्यापिका कानपुर से आती है और एक हमीरपुर से , लेकिन गांव के दो शिक्षामित्र हैं जिनके पास स्कूल की चाभी रहती है,उन्हें समय से स्कूल खोलने के लिए कहा गया है , लेकिन वे अपनी कोई ज़िम्मेदारी नहीं समझते सुमेरपुर एबीएसए सुरेश कमल ने बताया कि स्कूल देरी से खुलना, भोजन में कीड़े मिलना आदि शिकायतें संज्ञान में आई हैं , कहा प्रधानाचार्या को स्पस्टीकरण की नोटिस जारी की गई है उसके बाद आवश्यक कार्यवाही होगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *