Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कंपोजिट विद्यालय पतारा का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 6 से 8 के लिए नवनिर्मित भवन, संचालित कक्षाओं, मिड-डे मील व्यवस्था तथा ग्राम पंचायत भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 6 से 8 के लिए नव-निर्मित भवन की स्थिति देखी। भवन का निर्माण पूर्ण होने तथा हैंडओवर प्राप्त होने के बावजूद वहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने तथा खिड़कियों के शीशे ढीले पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार को तत्काल भवन की सफाई कराने, खिड़कियों की मरम्मत कराने तथा आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराकर नवनिर्मित भवन में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कराया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित अवधि में कमियां दूर कर कक्षाएं संचालित कराने का आश्वासन दिया गया विद्यालय की वर्तमान कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी स्वयं कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से 12 एवं 13 के पहाड़े सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों द्वारा प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे पठन-पाठन के प्रयासों की सराहना की इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित मिड-डे मील व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया। बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही तहरी, दूध एवं फल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दूध को लेकर बच्चों से प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि भोजन निर्धारित मेन्यू एवं मानकों के अनुरूप ही तैयार किया जाए तथा भोजन निर्माण में केवल ब्रांडेड तेल, मसाले एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का प्रयोग किया जाए उन्होंने कहा कि भोजन तैयार करने से पूर्व खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा भोजन परोसने से पहले शिक्षक-अभिभावक समिति/अभिभावकों को भोजन चखाकर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही विद्यालय परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों को चालू एवं उपयोग के लिए तैयार स्थिति में रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी में बच्चों को अध्ययन करते हुए पाया गया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक सुगमता से पहुंचाया जाए। ग्रामीणों के ऑनलाइन फार्म भरने तथा प्रमाण पत्र, आवेदन सहित आवश्यक नागरिक सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों तथा जनसुविधाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मूलभूत सुविधाएं तथा ग्रामीणों को सुगम नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *