Spread the love

​हमीरपुर | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना तथा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकास भवन परिसर कुरारा, हमीरपुर में एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव (किसान मेला) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों से जागरूक बनने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीकी युग है और किसान मोबाइल के माध्यम से भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भूमि की सेहत को बचाने के लिए यूरिया एवं डी.पी.ए. का रासायनिक प्रयोग कम से कम करने तथा जीवांश खाद का अधिक से अधिक उपयोग करने पर विशेष जोर दिया कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं डॉ. नितिन यादव (कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र कुरारा) (मोटे अनाज) के महत्व, स्वास्थ्य लाभ और दैनिक जीवन में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया ​डॉ. शालिनी (कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र कुरारा): उन्नत किस्मों और कृषि तकनीक द्वारा श्री अन्न की उन्नत प्रजातियों और उन्हें उगाने की वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी डॉ. एस.पी. सिंह सोमवंशी (कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र कुरारा): जैविक खेती और पशु स्वास्थ्य एवं जैविक खेती में पशुओं के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पशुओं में होने वाली लम्पी जैसी गंभीर बीमारियों व उनके बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया ​डॉ. हरी शंकर (जिला कृषि अधिकारी): द्वारा बीज उपलब्धता एवं ऑनलाइन बुकिंग, रबी मौसम के लिए बीजों की उपलब्धता की जानकारी दी और किसानों को ऑनलाइन बीज बुकिंग करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। ​डॉ. प्रमोद कुमार (उप कृषि निदेशक, हमीरपुर): ने पीएम सम्मान निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए समय से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने और डाटा सुधारने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में भूमि कम अंकित है, वे शेष डाटा जुड़वाने के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र अथवा कृषि विभाग के कर्मचारियों की सहायता ले सकते हैं किसान मेला में उप कृषि निदेशक, डा० राजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र हमीरपुर, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित कृषि विभाग के कर्मचारी और भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा० जी० के० द्विवेदी, जिला विज्ञान क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *