Spread the love

मुस्करा हमीरपुर। थाना मुस्करा क्षेत्र के मसगांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के दो खंभे तोड़ने का मामला सामने आया है। गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने थाना मुस्करा और विद्युत उपकेंद्र में प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों के अनुसार मसगांव से दर्शन बाबा डेरा की ओर जाने वाली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तीन खंभे लगे हैं। इसी लाइन से डेरा में रखे ट्रांसफार्मर को विद्युत आपूर्ति होती है। आरोप है कि लाइन के नीचे खेत होने के कारण कुछ लोगों ने दो खंभों को तोड़ दिया ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में दर्शन पुत्र शंकर मौर्य, योगेंद्र पुत्र शंकर मौर्य, ठाकुर पुत्र मैयादीन और संजय पुत्र ठाकुर के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने विद्युत लाइन के दो खंभे तोड़ दिए। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपितों ने उनसे कहा कि उनकी अनुमति के बिना खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकाली गई है और इससे उन्हें खतरा है आपात स्थिति में खेत के ऊपर से की गई थी आपूर्ति इस संबंध में इमलिया फीडर के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि दैवीय आपदा के चलते आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए खेत के ऊपर से अस्थायी रूप से लाइन निकाली गई थी। बरसात समाप्त होने के बाद व्यवस्था को दुरुस्त कर लाइन को मुख्य मार्ग से ले जाने की योजना थी। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने लाइन के दो खंभे तोड़ दिए, जिससे करीब आठ खंभों का नुकसान हुआ है अवर अभियंता ने बताया कि संबंधित व्यक्ति से बातचीत की जा रही है। यदि वह क्षतिग्रस्त खंभों की क्षतिपूर्ति करता है तो मामला सुलझ सकता है। क्षतिपूर्ति नहीं करने पर विद्युत विभाग की ओर से भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी मामले को लेकर अमर सिंह, शुभम, धीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र, महेंद्र, छत्रपाल, अर्पित, विनय, मुकेश समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र मुस्करा और थाना मुस्करा में प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *