Spread the love

मुस्करा हमीरापुर | मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुंनी खुर्द गांव में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। खेतों से बकरियां चराकर घर लौट रहा 26 वर्षीय युवक बिरमा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक के चाचा मलखान ढीमर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम लगभग 5 बजे उनका भतीजा प्रीतम (26) पुत्र रामबाबू ढीमर खेतों से बकरियां चराकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बिरमा नदी के पुराने रपटा के पास वह नदी में नहाने लगा। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की गहराई में चला गया आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से प्रीतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया। हालांकि, वहां तैनात डॉ. संतोष राजपूत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मृतक के चाचा ने बताया कि प्रीतम शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। वह आमतौर पर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया हुआ था और यहां बकरियां चराने के साथ-साथ मजदूरी का काम करता था। उसकी अचानक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंचार्ज सुधीर चौरसिया ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम (मेडिकल परीक्षण) के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *