मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा मुस्करा में रविवार की रात शातिर चोरों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल पार कर दी और करीब 300 मीटर दूर ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया जब तक पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी जानकारी के अनुसार, मस्जिद तिराहे के सामने रहने वाले नजीर खान (पुत्र मुनीर खान) की मोटरसाइकिल (यूपी 91 यू 0234) रोजाना की तरह उनके घर के सामने खड़ी थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 11 बजे तक बाइक अपने स्थान पर सुरक्षित दिखाई दे रही है। इसके बाद अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक चुरा ले गए और दीक्षित मुहाल के पास ले जाकर उसमें आग लगा दी दीक्षित मुहाल के पास अचानक आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय निवासी निश्चल दीक्षित बाहर निकले। उन्होंने देखा कि एक मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही है। निश्चल ने तुरंत घटना का वीडियो बनाते हुए पुलिस इमरजेंसी नंबर (डायल 112) पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी सोमवार सुबह जब नजीर खान जागे तो घर के बाहर से बाइक गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की। इसी दौरान दीक्षित मुहाल में जली हुई बाइक मिलने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। जली हुई बाइक के अवशेष देखकर उन्होंने उसे अपनी मोटरसाइकिल के रूप में पहचाना। पीड़िता ने तुरंत कोतवाली मुस्करा पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया हल्का प्रभारी स्वादेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी