Spread the love

हमीरपुर |समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा किए गए अनेक दावे और योजनाएं जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के अधिकारों,संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े सवालों को लगातार उठाती रहेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार,अवधेश बहादुर सिंह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, संजय यादव पूर्व प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख/राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी,राजेश श्रीवास प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका, लाला प्रधान जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी, सुनील दीक्षित जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा, रवि यादव एडवोकेट, कुन्दन प्रजापति जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा,अनुज प्रधान, मोहम्मद सलीम जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,सुभान कुरैशी सभासद,सोनू यादव,लल्लू सिंह,अभय सिंह परिहार सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *