Spread the love

हमीरपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम हमीरपुर पुलिस ने कूटरचित ई-केवाईसी के जरिए सिम कार्ड एक्टिवेट कराकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले गिरोह के कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37 सिम कार्ड, दो मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, थाना साइबर क्राइम में 21 और 25 अगस्त 2026 को प्राप्त तहरीरों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर मामलों के शीघ्र अनावरण के लिए साइबर क्राइम, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं इसी क्रम में बुधवार को पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर राहुल यादव पुत्र बीर सिंह निवासी ग्राम ददरी, थाना राठ, जनपद हमीरपुर को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया महिलाओं की जानकारी का कथित तौर पर करते थे दुरुपयोग पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य फर्जी अथवा कूटरचित ई-केवाईसी के माध्यम से अलग-अलग लोगों के नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट कराते थे। पुलिस के अनुसार, समूहों में लोन लेने वाली महिलाओं को केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर उनकी जानकारी का कथित रूप से दुरुपयोग कर उनके नाम पर सिम कार्ड जारी कराए जाते थे गिरोह के सदस्यों के नाम पर पीओएस आईडी बनवाकर अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से बड़ी संख्या में सिम एक्टिवेट कराने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के साथ विक्रान्त सिंह, दीपक कुमार और संजय साहू की भूमिका भी बताई है हरियाणा समेत अन्य राज्यों में पहुंचाते थे सिम पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में राहुल यादव ने गिरोह संचालित करने और फर्जी तरीके से एक्टिवेट कराए गए सिम कार्ड हरियाणा समेत अन्य राज्यों में सक्रिय साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब 400 से 500 सिम कार्ड एक्टिवेट कराए जाने की जानकारी दी है प्रारंभिक जांच में पुलिस को ऐसे सिम कार्डों के विभिन्न राज्यों में साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है। अब पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिम कार्डों के इस्तेमाल, उनसे जुड़े व्यक्तियों और साइबर अपराधों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है कई आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस के अनुसार, संबंधित मुकदमों में आरोपी विक्रान्त सिंह और दीपक कुमार, जबकि थाना सुमेरपुर में दर्ज मुकदमे से संबंधित संजय साहू पहले से जिला कारागार हमीरपुर में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध हैं।
गिरफ्तार राहुल यादव के खिलाफ संबंधित मुकदमों में बीएनएस, टेलीकॉम एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है बरामदगी 37 सिम कार्ड, दो मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, निरीक्षक भरत कुमार, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन शर्मा, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह समेत साइबर क्राइम, साइबर सेल और एसओजी की टीम शामिल रही।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *