Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिसोलर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिसोलर, मौदहा में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एवं बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को 1098 एवं 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं की शिक्षा के महत्व तथा उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया बालिकाओं को बताया गया कि शिक्षा केवल उनके व्यक्तिगत विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा परिवार, समाज एवं देश के समग्र विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिसोलर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु 24 पात्र छात्राओं तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 06 पात्र छात्राओं, कुल 30 छात्राओं को चिन्हित किया गया। पात्र बालिकाओं को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त थाना सिसोलर की महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करने वाली महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के संबंध में महिला कांस्टेबल अनुष्का दुबे से चर्चा की गई, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध रोजगारपरक अवसरों एवं योजनाओं से जोड़ा जा सके कार्यक्रम का आयोजन दीप्ति अग्निहोत्री एवं शशि तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा संचालित महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित सेवाओं तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *