मुस्करा हमीरपुर। दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दंपति सहित तीन लोग घायल कस्बा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी बृजेंद्र कुमार पुत्र गणेश ने बताया कि पत्नी कल्पना के साथ बाइक से राठ जा रहा था कि तभी सामने से आ रही बाइक से मुल्लू पाल के डेरा मोड पर टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। वहीं साथ ही सामने से आ रहा अज्ञात बाइक सवार भी मामूली चुटहिल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल दंपति को सीएससी मुस्करा पहुंचाया। जहां से उच्च चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना उपनिरीक्षक सुदेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं आया। शिकायती पत्र आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
