Spread the love

राठ हमीरपुर | 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक चल रहे जेसी सप्ताह का 15 सितंबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण और मेधावी छात्रों का सम्मान एवं विचार गोष्ठी के साथ संपन्न हो गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री चित्रा निर्वाल पीसीएस, उप जिलाधिकारी राठ तथा सम्मानित अतिथि डॉ. कल्पना पांडे, जोन अध्यक्ष, जोन2 ने तथा मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात जेसी प्रदीप गुप्ता ने मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जेसी सप्ताह के सभापति जेसी डॉ. बृजेंद्र पचौरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले प्रायोजकों मैं हीलिंग हैंड्स फिजियोथैरेपी सेंटर के डॉ. सुरेंद्र सिंह, राइजिंग स्टार विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्यमणि त्रिपाठी, बृजहरी एग्रो के जितेन्द्र कुमार द्विवेदी तथा चंदा मामा वस्त्रालय के नितिन अग्रवाल को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। सभी जेसी सदस्यों ने मिलकर मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया विभिन्न दिवसों के अंतर्गत आयोजित 11 सितम्बर को महिला दिवस का कार्यक्रम किया गया जिसमें कबाड़ से जुगाड, रंगोली, मेंहदी की प्रतियोगितायें कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में मेहंदी प्रतियोगिता में राशी अग्रवाल एवं सुहानी उर्मिला देवी विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। अनन्या एवं आकांक्षा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया और रिया, निकेता सुमन भारती बालिका विद्यालय तथा ज्योति राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त करके सम्मान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका सुमन भारती बालिका विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त करके पुरस्कार करके पुरस्कार प्राप्त किया। आशी क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय स्थान और पूजा उर्मिला देवी विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में अक्शा राजकीय बालिका विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया डोली एवं वंदना उर्मिला देवी विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। और प्राची राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। इस बालिका दिवस की इन प्रतियागिताओं में शिल्पा माहेश्वरी एवं सविता बुधौलिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसी क्रम में 12 सितंबर को कौशल दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें नृत्य प्रतियोगिता और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया।नृत्य प्रतियोगिता में वैष्णवी गुप्ता गीतिका राजपूत अनन्या जड़िया सानवी गुप्ता हिमान्या राजपूत अक्षरा शर्मा सिद्धि शर्मा अनोखी पुरवार दीक्षा यादव अंशिका यादव आद्या यादव मानवी सोनी शिवांगी यादव इशिका महान आराध्या खेवड़िया हर्षिका महान आरवी अग्रवाल आद्विक अग्रवाल अनवी गुप्ता दृष्टि सिंह समीक्षा श्रीवास्तव वैष्णवी गुप्ता महक प्रियांशी एंजिल्स आराध्या और भव्या सहित कुल 60 बच्चों ने भाग लेकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनोखी पुरवार हिमाय शिवहरे वर्तिका गुप्ता सानवी गुप्ता वातिका यादव अक्षय प्रताप सिंह अयांश सक्सेना और ओम खरे सहित कुल 32 बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न रूपों में अपनी कला का परिचय दिया।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हिमान्या राजपूत एवं शिवांगी राजपूत रहीं द्वितीय स्थान पर अक्षरा शर्मा एवं तृतीय स्थान पर अनोखी पुरवार रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वैष्णवी गुप्ता प्रथम, हिमाय शिवहरे द्वितीय एवं अनोखी पुरवार तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में उर्वशी हर्ष वर्धन-इण्डस वैली पब्लिक स्कूल एवं शबाना खातून-द मिरर स्टूडियो ने निभायी इन्हें भी मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गयां।
13 सितम्बर रविवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें कला प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता जिसमें मंदगति साईकिल दौड, पिक एण्ड ड्रॅाप बॉल प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान विधि कौशिक पुत्री मनोज कुमार द्वितीय स्थान मेहर सोनी पुत्री अर्जुन सोनी तृतीय स्थान रियांश अग्रवाल पुत्र आशीष अग्रवाल ने प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान आराध्या द्वितीय स्थान गौरिष्ठा तृतीय स्थान वेदांश ने प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। पिक एंड ड्रॉप बॉल में प्रथम स्थान वैभव द्वितीय स्थान राज एवं तृतीय स्थान जुहैर अहमद ने प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। मंद गति साईकिल दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नयन सेन द्वितीय स्थान पर अंश वर्मा तृतीय स्थान आदित्य तिवारी ने प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। कला के निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त आरती वर्मा और जितेंद्र शरण गुप्ता रहे जिनको मंच से सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में नसीम पी टी आई राठ और महेंद्र सिंह कैंथी विद्यालय ने अपना सम्मान प्राप्त किया।
इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का विषय तनाव, स्पर्धा और छात्र जीवन में संतुलन कैसे बनाए रखें रहा। इस विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। गोष्ठी में क्राइस्ट कान्वेंट की शिक्षिका आरती नगायच, बीएनबी के एसो. प्रोफेसर एस.एन. कुशवाहा जी ने अपने विचार रखे तथा सुमन भारती विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जेसी प्रदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने बच्चों को बताया कि छात्र जीवन को संतुलन कैसे बनाए रखें। गोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने सहभागिता की और अपने विचार रखे। जे ए सी राठ द्वारा एक नये अध्याय जेसी आई राठ युवा का शपथ ग्रहण भी मण्डल अध्यक्ष डॉ. कल्पना पाण्डेय ने शपथ दिलाकर नये अध्याय की शुरूआत की। और नये अध्याय के अध्यक्ष जेसी डॉ0 बृजेन्द्र पचौरी को तथा सचिव भाष्कर साहू को जेसीआई की पिन लगाकर नया अध्याय को आगे बढ़ाने की शुभकामनायें भी दी। इस अवसर पर जेसी सप्ताह के प्रबंधक जेसी अवधेश जड़िया, जेसी सप्ताह के सभापति जेसी डॉ. बृजेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष जेसी धर्मेंद्र कोष्टा, सचिव जेसी मोहम्मद रिजवान, अध्यक्ष जेसी शिवशरण सोनी, जेसी डॉ. सुरेंद्र सिंह, जेसी के.जी. अग्रवाल, जेसी आर.जी. गुप्ता, जेसी नवीन बिधौलिया, जेसी दीपेंद्र बिधौलिया, जेसी जगदीश चचौंधिया, जेसी राजेश अग्रवाल, जेसी सूर्य भानु, जेसी उमाकांत गुप्ता, जेसी रविंद्र गुप्ता, जेसी हरीकिशन, जेसी प्रमोद गुप्ता, जेसी अमरजीत सिंह अरोड़ा, जेसी प्रदीप गुप्ता, जेसी काशीप्रसाद गुप्ता, जेसी अभय खरे, जेसी गंगाराम राजपूत उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नगर के सम्माननीय नागरिकों में डॉ. हरिओम नगायच, डॉ. विवेक नगायच तथा डॉ. अशोक कुमार पचौरी भी उपस्थित रहे। अंत में सचिव जेसी मोहम्मद रिजवान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *