सुमेरपुर हमीरपुर । शनिवार को देर शाम वृद्ध मां की सब्बल मार कर हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर अदालत भेजा। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुत्र मां के जमीन बेचने से मना करने से नाराज था। मृतका की पुत्री ने भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शनिवार को देर शाम चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी आनंदी यादव उर्फ जुल्ली ने घर के बाहर बैठी अपनी मां को पीटते हुए अंदर ले गया और दरवाजा बंद करके सिर में सब्बल मारकर हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद करीब चार घंटे तक उसके शव के पास ही बैठा रहा।मीडिया की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर हत्यारोपी को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मृतका रामश्री की विवाहिता पुत्री सखीरानी ने भाई के खिलाफ मां की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल सब्बल को बरामद करके उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।बता दें कि इसके पूर्व हत्यारोपी ने भाई चुक्खी को भी मौत के घाट उतार चुका है। इसके खिलाफ थाने में सात अपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्यारोपी मां के जमीन बेचने से मना कर देने से नाराज था।
