मौदहा हमीरपुर। मछली पकडने गए ग्रामीण नाला पार कर रहे थे तभी एक बच्चा नाले में बह गया जिसे बचाने कूदा पिता भी तेज बहाव में बह गया जिसकी लाश करीब बीस घंटे की कडी मशक्कत के बाद मिल सकी, हालांकि पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी रामकिशोर उर्फ़ डगरु(45)पुत्र भजनी,गनेशा(50)पुत्र रामरतन और मोहित (10)पुत्र रामकिशोर गांव के निकट से निकले श्याम नाले में मछली पकडने गए थे शनिवार दोपहर में सभी नाला पार कर रहे थे तभी मोहित का पैर फिसल गया और वह पानी में चला गया जिसे बचाने के लिए उक्त दोनों व्यक्ति भी पानी में कूद गए जबकि तेज बहाव के चलते रामकिशोर बह गया, जबकि मोहित को किसी तरह बचा लिया गया और रामकिशोर तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया ,घटना को लेकर ग्रामीण फौरन नाले में कूद कर तलाश करने लगे लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ गोताखोर रामकिशोर की तलाश करते रहे जबकि उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी और एन.डी.आर. एफ. की टुकडियों के साथ स्थानीय गोताखोरों को नाले पर तलाश के लिए उतार दिया। जैसे जैसे समय गुजरता जा रहा था वैसे वैसे रामकिशोर के जीवित मिलने की उम्मीद के बादल भी धुंधले होते जा रहे थे। हालांकि लगभग बीस घंटे चले सर्च आपरेशन के बाद रविवार सुबह रामकिशोर का शव घटना स्थल के निकट से बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है जबकि राजस्व विभाग की ओर से हर सम्भव सरकारी सहयोग दिलाने की बातें कहीं जा रही हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में कोहराम मच गया है।
