Spread the love

राठ (हमीरपुर)। उपजिलाधिकारी चित्रा निर्वाल ने कस्बे के महोबा रोड स्थित नगर पालिका परिषद राठ की अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई समेत उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला परिसर की साफ-सफाई, गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंशों की देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें पर्याप्त मात्रा में चारा-पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गोवंशों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि बीमार या कमजोर गोवंश मिलने पर तत्काल पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उपचार कराया जाए। साथ ही गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गौशाला में उपलब्ध सुविधाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *