Spread the love

मौदहा हमीरपुर। बीते लगभग एक सप्ताह से क्षेत्र में हो रही रुक रुक कर बारिश से जहाँ सैकड़ो बीघा जमीन पर उगी फसलें जलमग्न हो गई हैं तो वहीं मौसमी नदी नालों में उफान के चलते लोगों का गांव से निकलना मुश्किल हो गया है।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से बडेली नाला में बना छिमौली रोड का रपटा डूब गया है जिससे लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं जबकि रपटा के आगे बने आईटीआई कालेज के छात्रों की अगले सप्ताह से परीक्षा हैं लेकिन पानी रपटा के ऊपर चलने के कारण छात्र कालेज नहीं जा पा रहे हैं। वहीं चंद्रावल नदी पर बना पढोरी रपटा क्षतिग्रस्त हो गया जिसका मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इतना ही नहीं कस्बे के आसपास के गावों के सम्पर्क मार्गों पर रेलवे द्वारा बनाए गए अण्डर पासिंग ब्रिज भी पानी से भरने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। राहत की बात यह रही की मंगलवार दोपहर से बारिश थमी हुई है लेकिन ताजा मौसमी दशाओं का आंकलन करने से यह अनुमान होता है कि यह आसमानी आफत फिलहाल रुकती दिखाई नहीं दे रही है और अगर ऐसे ही बारिश जारी रहती है तो जल्द ही हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *