राठ हमीरपुर | सपरार प्रखण्ड झांसी (सिंचाई विभाग) द्वारा 30 अगस्त 2026 को ग्राम इटौरा (राठ) में एक ‘चौपाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। चौपाल में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों व कृषकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही विभागीय स्थिति स्पष्ट की ग्रामीणों ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है जूनियर इंजीनियर (JE) पंकज सिद्धार्थ एवं विभागीय टीम ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए बताया 25/08/2026 से DMC लहचूरा बांध से नहर का संचालन पूरी तरह से बंद है पिछले 3 दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया था ग्रामीणों द्वारा स्वयं नहर को काटकर पानी नहर में डाला गया, जिसके कारण टेल भाग के गांवों में जलभराव की समस्या पैदा हुई विभाग ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो भी भ्रांतियां या अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह असत्य एवं निराधार हैं चौपाल कार्यक्रम में (कुल्लेड़ा, इटौरा, नौहाई, कसबी गांव के ग्रामीण धीरेंद्र कुमार, दृगपाल सिंह, धर्म सिंह (प्रशासक), कामता, मनमोहन, अरविंद, रामपाल, मानसिंह, शिवपाल और आशीष कुमार सहित कई ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।
