Spread the love

भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर | शुक्रवार को 12.30 से 2 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर की सचिव वन्दना अग्रवाल जी के कुशल निर्देशन में थर्ड जेंडर /ट्रांसजेंडर-तृतीय लिंग समुदाय- किन्नरों एवं शिक्षिकाओं एवं आमजन के बीच भरुआ सुमेरपुर में स्थित जीवीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ट्रांसजेंडर तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को पीएलवी गणेश सिंह द्वारा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें विधिक जानकारी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व सार्वजनिक सेवाओं और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पीएलवी गणेश सिंह ने उन्हें आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना, किन्नर पेंशन योजना, वृद्धाश्रम और पुनर्वास, किन्नर कल्याण बोर्ड, स्माइल योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका द्विवेदी एवं पीएलवी गणेश सिंह ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों काजल, गुड़िया, रागनी, करिश्मा एवं उनके सहयोगी अशोक का मोती की माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पीएलवी गणेश सिंह ने आगामी 12.09.2026 को हमीरपुर जनपद मुख्यालय में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया तथा पोस्टर व पंपलेट बाटकर प्रचार प्रसार करते हुए शिक्षिकाओं, महिलाओं, तृतीय समुदाय के व्यक्तियों एवं आम लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्या दीपिका द्विवेदी, शिक्षक हरीराम गुप्त निरपेक्ष, कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक कैलाश सोनी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं साक्षरता शिविरों द्वारा लोगों को जागरूक किए जाने के प्रयासों की सराहना की। (अत्यधिक बारिश होने एवं मौसम के खराब होने से उक्त कार्यक्रम 17.08.2026 के स्थान पर आज 21.08.2026 को संपन्न किया गया पीएलवी गणेश सिंह |

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *