Spread the love

मुस्करा हमीरपुर – थाना मुस्करा क्षेत्र के ग्राम बसवारी झंडा बाजार निवासी एक महिला ने अपने बेटे की मौत के मामले में बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों पर मारपीट करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार महिला के तीन बेटे हैं। आरोप है कि उसके एक बेटे और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। महिला का कहना है कि बहू द्वारा उसके बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी तथा कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था।
महिला ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2026 को भी बेटे के साथ विवाद हुआ। इसके बाद 14 अगस्त की शाम करीब 5-6 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे और उसके बेटे के साथ विवाद करते हुए कथित रूप से मारपीट की। हालत बिगड़ने पर परिजन घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए, जहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
तहरीर में बताया गया है कि हमीरपुर ले जाते समय रास्ते में 15 अगस्त 2026 को करीब दो बजे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मृतक की मां का कहना है कि बेटे की मौत के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी। अब उसने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने तथा बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *