Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर) | गांव अलरा गौरा में नाग पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर बीती रात को श्री रामलीला के आयोजन में सीता स्वयंवर,धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद का जीवंत मार्मिक मंचन किया।जनक विलाप सुन दर्शक अपने आशु नही रोक पाए।आयोजित कार्यकम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ,जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र मुस्करा करन सिंह राजपूत , ब्लॉक प्रमुख मुस्करा वीरनारायण राजपूत ने फीता काट कर किया।
मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव अलरा गौरा में नाग देवता के मंदिर का इतिहास लगभग पांच सौ साल पुराना है। जहाँ पर नाग पंचमी के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है जो तीन चलता है जिसमें सोमवार की बीती रात को आयोजित श्री रामलीला की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ,जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र मुस्करा करन सिंह राजपूत , ब्लॉक प्रमुख मुस्करा वीरनारायण राजपूत
व ग्राम प्रधान बाबू सिंह ने संयुक्त रूप से मिलकर भगवान श्री राम की झांकी की आरती करते हुए की। इसके बाद दूर दराज से आये सुप्रसिद्ध कलाकारो के द्वारा धनुष यज्ञ की लीला के मंचन में सीता स्वयंवर के समय दूर दूर से आए बड़े-बड़े सूरमा राजा जब शिवजी का विशाल धनुष नहीं तोड़ पाए तो राजा जनक क्रोध में आकर विलाप करने लगते है।यह सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो जाते है। तभी भगवान श्रीराम ने विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष भंग कर देते है तो।राजा जनक के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ जाती है।जिसके बाद सीता ने राम के गले में वरमाला डाली तो मौजूद दर्शको ने भी पुष्प वर्षा की।वही दूसरी ओर शिव धनुष टूटने पर भगवान परशुराम ने सीता स्वयंवर सभा में आकर क्रोध प्रकट करते हुए धनुष तोड़ने वाले को पूछा तो श्रीराम ने जवाब दिया कि धनुष तोड़ने बाला आपका कोई दास ही होगा यह जवाब सुनकर परशुराम का क्रोध और अधिक भड़क जाते है इस आग में घी डालने का कार्य लक्ष्मण ने किया परशुराम और लक्ष्मण के मध्य जबरदस्त मार्मिक संवाद हुआ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *