Spread the love

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर की तहसील राठ में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने तहसील क्षेत्र से आए जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग से 17, राजस्व विभाग से 19, नगर पालिका से 04, लोक निर्माण विभाग से 03, एलडीएएम से 01, विद्युत विभाग से 08, नमामि गंगे से 01, डूडा से 02, शिक्षा विभाग से 01, विकास विभाग से 05 तथा आपूर्ति विभाग से 01 शिकायत शामिल रही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से समझते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतकर्ता की उपस्थिति आवश्यक हो, वहां संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता अथवा उसके द्वारा नामित दो गवाहों की उपस्थिति में मौके पर जांच कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के बाद उसकी गुणवत्ता की भी जांच करें, ताकि फरियादी को वास्तव में राहत मिल सके और उसे अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने तथा गंभीर प्रकृति की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *