Spread the love

हमीरपुर। मुस्करा कस्बे के मंडी परिसर में बुधवार को कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग, राजस्व विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कृषक चौपाल में उप कृषि निदेशक (डीडी) प्रमोद कुमार, अपर कृषि अधिकारी रविपाल, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सुलेमान, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार मौदहा सत्य प्रकाश वर्मा तथा विद्युत विभाग से अशोक कुमार वर्मा मौजूद रहे। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों ने चौपाल में भाग लिया।
उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याएं भी पूछीं। उन्होंने कहा कि मंडी अथवा किसी भी विभाग से संबंधित समस्या होने पर किसान अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखें, उसका नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।
चौपाल में चांदोरा गांव से आए किसान गौतम यादव ने वन विभाग द्वारा लगाए जा रहे पेड़ों से संबंधित समस्या राजस्व अधिकारियों के समक्ष रखी। इस पर अधिकारियों ने मामले का उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *