हमीरपुर । मुस्करा नगर में बुधवार को 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया की अध्यक्षता में निकली यात्रा मंडी परिसर से शुरू होकर ब्लॉक परिसर स्थित अमर शहीद स्थल तक पहुंची। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक मनीष अनुरागी और जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं यात्रा में सबसे आगे डीजे वाहन रहा, जिसके पीछे बालिकाएं और बच्चे दोनों ओर 151 मीटर लंबे तिरंगे को थामे देशभक्ति के नारों के साथ चल रहे थे। इसके पीछे भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री नरवेन्द्र सिंह ,मंडल महामंत्री भूपेंद्र राजपूत, शैलेंद्र अवस्थी पन्नालाल, जिला मंत्री दिग्विजय पाठक, अभिषेक तिवारी, शिवम, भरत गुप्ता, वेदरतन मिश्रा, दुष्यंत सिंह, नवादा कुबेर जी, ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन सिंह राजपूत युवा मंडल अध्यक्ष श्लोक अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे मुस्करा ब्लॉक में संचालित राधिका, सागर, प्रभात, सूरज, रामजानकी, आजाद, संतोषी, रौनक, कबीर महिला, दीपक, शिवानी, महेश्वरी, माता कामतानाथ, आकाश, मोहिनी और साहित्य महिला स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाएं भी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं यात्रा के दौरान डॉ. मनोज त्रिपाठी के यहां पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मार्ग में कई स्थानों पर पानी के पाउच की व्यवस्था भी की गई। ब्लॉक परिसर पहुंचने पर विधायक मनीष अनुरागी और जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने अमर शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया विधायक ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को और मजबूत करना है।
