राठ (हमीरपुर)।नगर की उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कस्वा की गन हाउस का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद दस्तावेजों को चेक कर लाइसेंस धारक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने नगर रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप स्थित गन हाउस में पहुंचकर वहां रजिस्टर की जांच की। असलाहों की खरीद फरोख्त के साथ उनकी मरम्मत को लाने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाई तथा स्टाक रजिस्टर व भौतिक शस्त्रों का मिलान किया। वहीं उन्होंने सीसी टीवी चैक कर आपात काल स्थिति से निपटने हेतु अग्नि शमन यंत्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस धारक मानसिंह को बंदूक हेतु दिये गए कारतूसों को वितरित करने तारीख व समय सहित पूरी जानकारी लिखित रूप से रखने का निर्देश दिया।
