Spread the love

सरीला हमीरपुर | विकासखण्ड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दादौं के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने उपजिलाधिकारी सरीला को शिकायती पत्र सौपा। जिसमें खुद को डीएम कार्यालय का अधिकारी बताकर फोन करने और कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है। कॉल करने वाले ने विद्यालय की जीपीएस लोकेशन भी मंगाई और बाद में ऑनलाइन शिकायत का हवाला देकर कार्यवाही का भय दिखाकर मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि बीते 18 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को डीएम कार्यालय हमीरपुर का अधिकारी बताते हुए विद्यालय की जानकारी मांगी और व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यालय की जीपीएस लोकेशन भेजने को कहा। सरकारी अधिकारी समझकर उन्होंने विद्यालय की लोकेशन साझा कर दी। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि इसके बाद 20 जुलाई 2026 से उक्त नंबर से लगातार फोन आने लगे। फोन करने वाला व्यक्ति कार्रवाई कराने की धमकी देता रहा और विद्यालय के विरुद्ध दर्ज एक ऑनलाइन शिकायत का स्क्रीनशॉट भी भेजकर दबाव बनाने का प्रयास करता रहा। लगातार फोन और धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। उसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी अपने विभागीय अधिकारियों को दी। जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया कि गांव के किसी पुष्पेंद्र द्वारा शिकायत की गई है। प्रार्थी ने गांव के दोनों पुष्पेंद्र नाम के युवकों से जानकारी ली तो उन्होंने मना कर दिया की हमने कोई शिकायत नही की। फिर सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अनुरोध किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में किसी भी शिक्षक या सरकारी कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मौके पर रामअवतार प्रजापति, सुयशकांत सविता, मूलचंद, रामनारायण, भानसिंह, महेंद्र, नीरज, रूपसिंह, नारायण यादव अन्य शिक्षक मौजूद रहें।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *