Spread the love

हमीरपुर। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए हमीरपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अभिनव सिंह ने एक बीमार महिला की जान बचाकर “खाकी के दूत” होने का परिचय दिया जलालपुर थाना क्षेत्र के खण्डौत गांव निवासिनी रानी पत्नी चंदा बाबू गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला का हीमोग्लोबिन बेहद कम होकर महज 5 पॉइंट रह गया है और उन्हें तुरंत ब्लड की जरूरत है।परिजन परेशान होकर भटक रहे थे क्योंकि बीमार महिला का बेटा पहले ही अपनी मां को ब्लड डोनेट कर चुका था, जिसके कारण वह दोबारा ब्लड नहीं दे सकता था। इसी बीच पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अभिनव सिंह को महिला की स्थिति की जानकारी मिली।जानकारी मिलते ही अभिनव बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचे और महिला को अपना ए पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया। एक यूनिट ब्लड मिलने के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ है और उसकी जान बच गई अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने कांस्टेबल अभिनव के इस सराहनीय कार्य की खूब सराहना की लोगों का कहना है कि वर्दी में अभिनव सच में भगवान बनकर आए और एक मां की जान बचा ली।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *