Spread the love

राठ (हमीरपुर)। विधानसभा 229 की पूर्व विधायक डॉ. अम्बेश कुमारी ने नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि राठ नगर में कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और किसानों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं हैं और कई बार सरकारी मोबाइल नंबर भी बंद रहते हैं, जिससे लोगों को समस्या की जानकारी देने में कठिनाई होती है। पूर्व विधायक ने पत्र में बिजली बिलों के निस्तारण में अनियमितता, भ्रष्टाचार तथा विभागीय आईडी के दुरुपयोग जैसे आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने और राठ की विद्युत व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *