Spread the love

सरीला (हमीरपुर)। मुख्यालय से करीब सत्तर किलोमीटर दूर स्थित सरीला नगर के शल्लेश्वर मन्दिर में सावन माह के पहले सोमवार को हजारों भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नदी किनारे व मन्दिर में पुलिस बल मुस्तैद रहा नगर में प्रतिवर्ष श्रावण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नगर का शल्लेश्वर मंदिर लोगों के लिए आस्था व श्रद्धा का केंद्र है। चंदेलकालीन इस शिव मंदिर के गर्त में तमाम ऐतिहासिक रहस्य समाए हुए हैं। मंदिर का रख-रखाव समिति करती है। महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिव बारात का आयोजन होता है। शिवरात्रि और सावन माह में यहां पूजा अर्चन करने वालों का तांता लगा रहता है। सोमवार को नगर में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री शल्लेश्वर मंदिर में आज सुबह तड़के चार बजे से ही भक्तों व कांवरियों का आना शुरू हो गया था। सावन माह के पहले सोमवार को बम बम भोले के जयकारों के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया। बम बम भोले के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। वहीं हजारों कांवरियों व भक्तों ने लगभग बीस किलोमीटर दूर भेड़ी डांडा गाँव के पास से निकली बेतवा नदी से जल भरकर महेश्वरी माता के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 50 लीटर जलभर पैदल चल रहे युवा काँवरिया सबसे आकर्षक रहे। द्वितीय सोमवार को रिरूवा घाट बेतवा नदी से जलभर शल्लेश्वर मन्दिर पहुँच कर जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ शाहरुख खान के साथ थानाध्यक्ष जरिया मनोज पाण्डेय, पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर नारायण पाण्डेय सहित महिला कांस्टेबल के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *