राठ (हमीरपुर)।कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में किसान की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कैंथा गांव निवासी विपिन राजपूत की तहरीर पर रोहित, मोहित, उनके पिता द्रगसिंह, कमलेश और कृष्णपाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि बुधवार को 55 वर्षीय वीरपाल राजपूत खेत में जानवर चरा रहे थे, तभी आरोपित वहां पहुंचे और कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। शुक्रवार को एसआई शिवमणि मिश्रा व पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त द्रगसिंह पुत्र बृजलाल को कैथा सदर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
