Spread the love

कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम झलोखर में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संत शिरोमणि कबीरदास जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर संत कबीर की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत कबीरदास ने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और भाईचारे की राह दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा जैसे पावन पर्व पर संत कबीर का स्मरण करना उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
भंडारे में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भावना के साथ आयोजन को सफल बनाया। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
इस अवसर पर अरविन्द कबीर, कल्लू कबीर,महेश अनुरागी, सुरेन्द्र शर्मा, बउवा शर्मा,दौलतराम, वरदानी श्रीवास, उमेश, कालका कबीर,रामप्रकाश पाल, भूरा कबीर, पलक अनुरागी, खुशबू अनुरागी सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *