राठ (हमीरपुर)। आज नगर के स्वामी ब्रह्मानन्द इण्टर कॉलेज में स्काउट/गाइड के प्रथम,द्वितीय व तृतीय सोपान जांच शिविर का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन एवं स्काउट/गाइड प्रार्थना के साथ किया गया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएनवी के प्रधानाचार्य नरेशचंद्र आर्य व सहायक जिला आयुक्त स्काउट हमीरपुर ने स्काउट गाइड के लिए इस प्रकार आवश्यक बताया। शिविर में प्रशिक्षण सत्र में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरुण कुमार ने आगामी जीवन में स्काउट /गाइड की उपयोगिता एवं इसके लाभों,तथा वर्तमान में प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संचालित प्रतियोगिताओं यथा स्काउट केयर अभियान में फोटोग्राफी,शॉर्ट वीडियो,थीम सॉन्ग,कविता लेखन ,स्लोगन ,नुक्कड़ नाटक तथा बी. एस. ज्ञान प्रतियोगिता, युवा संगम के विषय में अवगत कराया। जिला संगठन आयुक्त गाइड कलावती कुशवाहा ने नियम,प्रतिज्ञा,स्काउटिंग का इतिहास आदि के विषय में समझाया। राजेश चौरसिया ने स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत आदि विषय में बताया।
इस अवसर पर वृंदावन, श्रीमती संतोष कुमारी, राजेन्द्र कुमार, घनश्याम सहित अनेकों छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
