राठ (हमीरपुर)। आज कोतवाली परिसर में सावन मास में होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें यात्रा को सुगम व आरामदायक बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान कोई भी कांवरिया मादक पदार्थों का उपभोग नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा वाले रास्ते पर गंदगी न फैलायें। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने कहा की यात्रा के दौरान कोई भी अराजकता नहीं करेगा। अराजक तत्वों की सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें सूचना दी जाए, जिनके खिलाफ से सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं आयोजकों ने बताया कि नगर से कावड़ यात्रा बजरंग दल द्वारा 3 अगस्त व सर्राफा संघ द्वारा 9 अगस्त को चित्रकूट से डाक कावड़ लाई जाएगी। जो उसके एक दिन पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गाड़ियों द्वारा चित्रकूट पहुंचेगी। वही गुरु पूर्णिमा मां श्यामला देवी सेवा समिति द्वारा 17 अगस्त को चिकासी थाना के समीप से निकली वैतरनी गंगा नदी से कांवरिया कावड़ लेकर नगर के चोपरा मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान बजरंग दल के अजय हिंगवासिया, गौ रक्षा दल के फूल सिंह सहित दीपक सोनी, शिवम सोनी, सिद्धगोपाल, लला महाराज, राकेश सोनी, नरेश इत्यादि मौजूद रहे।
