Spread the love

चरखारी (महोबा)। महोबा जिले के चरखारी कस्बे के होनहार छात्र मौसम खटीक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है मौसम खटीक पुत्र मनोज खटीक ने नीट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर AIR-105341 तथा श्रेणी रैंक CAT-4718 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही कस्बे और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई सफलता की सूचना मिलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मौसम को आशीर्वाद दिया और खुशियाँ मनाईं पिता मनोज खटीक और माता ममता खटीक ने बेटे की मेहनत पर गर्व जताते हुए कहा कि मौसम ने दिन-रात एक करके यह मुकाम हासिल किया है। बहन कोयना खटीक ने भी भाई की इस कामयाबी पर बेहद खुशी जताई मौसम की इस सफलता पर स्थानीय नागरिकों और आसपास के लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मौसम की इस सफलता से कस्बे के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *