मौदहा हमीरपुर। भूजल सप्ताह के तहत भैंसता स्थित हाट बाजार में युवा कौशल विकास मण्डल द्वारा भूजल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड, हरिओम सोनी उपस्थित रहे व संस्था के सीईओ मनोज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए वर्षा जल संचयन, जल का विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से जल बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए जल सहित अन्य प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण संदोहन की बात कही। इस मौके पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किसानों को एक-एक पौधे का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भूजल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा की शपथ लेते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए जल एवं प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था के अवधेश,अरविंद,हरिओम,द्रोण,श्रीचंद्र, विपिन,राजेश, रविंद्र सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
