राठ (हमीरपुर)। बज्मे तामीर सांस्कृतिक समिति, राठ की ओर से शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 212 हासिल करने वाले डॉ. यशवर्धन राजपूत एवं उनके पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के संस्थापक डॉ. जमी़ल राठवी और अध्यक्ष शफीक अंसारी ने समिति के सदस्यों के साथ डॉ. यशवर्धन को पुष्पहार पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. जमी़ल राठवी और शफीक अंसारी ने कहा कि डॉ. यशवर्धन की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है।सम्मान के दौरान डॉ. यशवर्धन राजपूत ने कहा कि यूपीएससी, एमबीबीएस अथवा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को यदि मार्गदर्शन, करियर संबंधी सलाह या किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो वे बज्मे तामीर सांस्कृतिक समिति के माध्यम से उनसे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे हरसंभव मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है। उनका उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को उच्च सेवाओं तक पहुंचाने में सहयोग करना है, ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित दिशा और प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम में समिति के संचालक रिजवान भाई, सऊद बेग, सलाहुद्दीन, ज़ईम भाई, अय्यूब भाई, अतीक भाई, मुन्नू अंसारी, अमर टेलर, मेराज अंसारी, हलीम उल्लाह, शेख रईस, राशिद अंसारी, गुलरेज़ भाई, रहमत बेग, तनवीर अंसारी, नफासत उल्ला खां, साजिद खान, नाशिर अंसारी, रईस अहमद अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे l
यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 212 लाने वाले डॉ. यशवर्धन राजपूत का बज्मे तामीर समिति राठ ने किया सम्मान
