मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंदेला गाँव के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, छानी बांध निवासी राम देवी (उम्र 70 वर्ष) अपने खेतों से काम निपटाकर पैदल घर वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह मुस्करा थाना क्षेत्र के गुंदेला में ‘आम वाले पुल’ के पास पहुँचीं, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गईं बताया जा रहा है कि बाइक को छानी बांध निवासी अनुरोध पुत्र चंद्रप्रकाश अहिरवार चला रहा था दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल बुजुर्ग महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुँचाया गया सीएचसी मुस्करा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देकर उनकी स्थिति को स्थिर करने का प्रयास किया गया, लेकिन बेहतर इलाज और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
