मौदहा हमीरपुर। विश्व युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने आकर्षक माडल प्रस्तुत किए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कालेज परिसर में वृक्षारोपण किया।
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद रहे।
कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कालेज का भ्रमण कर अलग अलग ट्रेंडों के क्लास रूम में जाकर बच्चों द्वारा बनाए गए माडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि लाला राम ने कालेज परिसर में एक पेड माँ के नाम थीम पर वृक्ष रोपा।कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक पंकज कुमार ने किया।इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा, कमलेश कुमार, संजीव कुमार जायसवाल, आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रीतेश वर्मा, रामराज पटेल, नवीन कुमार, ललित दीक्षित, राकेश रैकवार आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम में सहयोग दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि आज विश्व युवा कौशल दिवस पर बच्चों ने माडल प्रस्तुत किए हैं जिनकी मुख्य अतिथि ने सराहना की है और मुख्य अतिथि ने एक पेड भी लगाया है जो भविष्य के लिए यादगार बनेगा।
